गर्लफ्रेंड संग होटल में चुन ली मौत, 7 माह पहले हुई थी युवक की शादी; सामने आई ये बड़ी वजह

perfect

फरीदाबाद.
हरियाणा के फरीदाबाद में पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में एक हाेटल में ठहरे युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

होटल के कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस बाबत दोनों के परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। मृतक युवक इस्माइलपुर के शिव इंक्लेव में रहने वाला 28 वर्षीय मोहित और युवती 21 वर्षीय तनु थी।

मोहित और तुन के बीच प्रेम प्रसंग की बात आई सामने
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। रविवार सुबह दोनों इस होटल में आए और कमरा बुक किया। शाम को मोहित कमरे से बाहर आया, उसकी हालत खराब थी। उसने अपने परिजन को फोन कर बताया कि उसने और उसके साथ युवती तनु ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

दोनों को अस्पताल में कराया था भर्ती
सूचना मिलने पर परिजन होटल आए। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पल्ला थाना के प्रभारी इंसपेक्टर रणदीप ने बताया कि दोनों के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के बीच क्या हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं है।

अप्रैल में हुई थी मोहित की शादी
मोहित दूध का काम करता था। उसकी अप्रैल 2024 में ही शादी हुई थी। तनु से उसकी पहले ही बातचीत होती रहती थी जो शादी के बाद भी जारी रही। दोनों के परिजन को इस बारे में पता था, इसलिए खूब समझाया, लेकिन वह नहीं माने।

इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी तनु
बताया गया कि तनु एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। वह रोज की तरह रविवार सुबह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ ही पढ़ाई भी करती थी। इसके बाद मोहित के साथ होटल आ गई।

मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तनु का परिवार
तनु और उनके परिजन मूलरूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित बेतिया के रहने वाले हैं। उसके पिता 2001 में परिवार के साथ बिहार से फरीदाबाद रहने आए थे। वह शिव इंक्लेव में घर बना कर रहते हैं। मृतका तीन भाई-बहन है। उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment