पंजाब आप ने शुरू की शुक्राना यात्रा, माता काली मंदिर में की अध्यक्ष अमन अरोड़ा & कलसी ने पूजा

perfect

चंडीगढ़.
पंजाब आप अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने यात्रा शुरू होने से पहले पटियाला में काली माता मंदिर में माथा टेका। मंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस तथा विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और गुरलाल सिंह घनौर समेत पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।

यह यात्रा सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, दोराहा, लुधियाना, लाधोवाल टोल प्लाजा, फिल्लौर, जालंधर और करतारपुर साहिब से होते हुए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचेगी। इसका समापन अमृतसर के राम तीर्थ मंदिर में होगा। आप ने गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने बरनाला सीट पर उपचुनाव जीता, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए।

Share This Article
Leave a Comment