संविधान दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र जतारा में रन फॉर कांस्टीट्यूशन का किया गया आयोजन

perfect

जतारा

संविधान दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत् सर्वप्रथम समस्त स्टॉफ को वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई गई।

संविधान की शपथ दिलाने के उपरांत रन फॉर कांस्टीट्यूशन रैली का आयोजन किया गया जो वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा से शुरू होकर बस स्टैंड जतारा, हॉस्पिटल जतारा होते हुए नगरपालिका जतारा से नायक जी के चौराहा से वापिस रेंज ऑफिस में रन फॉर कांस्टीट्यूशन रैली का समापन किया गया।

रन फॉर कांस्टीट्यूशन रैली के दौरान वन अमले के द्वारा संवैधानिक/मानवीय मूल्यों (समता स्वंतत्रता न्याय समाजिक सौहार्द एवं पर्यावरण मित्रता)  का संदेश आम जनमानुष को देते हुए संविधान और पर्यावरण को अक्षुण बनाए रखने की अपील की गई।

Share This Article
Leave a Comment